गृह दोष- अक्सर हमारा कोई काम नहीं बन रहा, या पैसे की तंगी चलती रहती है या पैसा होते हुए भी घर में सुख-शान्ति नहीं है, आये दिन कोई न कोई बीमारी घर के सदस्यों को घेर लेती है इस तरह की तमाम समस्याएं जिनसे आप परेशान आ चुके हैं। शायद उनका हल अब आपको मिल सकता है। इन सब परेशानियों का कारण गृह – दोष भी सकता है मतलब आपके घर में किसी प्रकार का दोष हो सकता है। कभी कभी क्या होता है कि घर वास्तु के हिसाब से नहीं बना होता या किसी ओर वजह से घर में दोष आ जाता है। इसी को दूर करने के लिए कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको आप अपने घर में लगाकर ये दोष दूर कर सकते हैं।
गृह दोष खत्म करने हो तो ये पौधे लगाएं घर में
1. बेलपत्र का पेड़
बेलपत्र के पेड़ में शिवजी निवास करते हैं बेलपत्र उनका प्रिय वृक्ष है। आप बेलपत्र वृक्ष को आपने आँगन में लगाए और उसके नीचे एक छोटा सा शिवलिंग स्थापित करें। रोज़ बेलपत्र शिवजी पर चढ़ाये। बेल का पेड़ घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में सकारात्मकता आती है और बुरी चीज़े घर से दूर रहती हैं।

2. तुलसी का पौधा
तुलसी के फायदे बहुत है। तुलसी का पौधा घर में अवश्य लगाएं। तुलसी में देवी देवताओं का निवास होता है। रोज़ सुबह और शाम तुलसी में घी का दीपक लगाएं ऐसा करने से जो भी दोष घर में होते हैं वे धीरे धीरे समाप्त होने लगते हैं। तुलसी आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखती है क्यूंकि तुलसी का पौधा दिन और रात दोनों में ऑक्सीजन छोड़ता है।

3. केले का पेड
केले के पेड़ में लक्ष्मी जी का निवास होता है अगर केले के पेड़ और तुलसी को पास -पास लगाया जाये तो घर की सारी दरिद्रता समाप्त हो जाती है और लक्ष्मी जी उस घर में निवास करती हैं।

4. शमी का पौधा
शमी का पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है यह उस जगह पर लगाना चाहिए जहां घर से बाहर जाते हुए यह आपके दायीं तरफ पड़े। कहते हैं यदि घर से निकलते हुए इस पौधे का दर्शन कर लें तो घर के बाहर जाना शुभ होता है। आप जिस भी काम के लिए जाते है वह सफल होता है।

5. मनी प्लांट
चीनी फेंगशुई के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाने से धन – समृद्धि आती है और परिवार जनों में आपस में प्यार बढ़ता है। इसे नीले रंग की बोतल या जार में लगाएं और समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें। आप इसे एक गमले में मिट्टी डालकर या फिर क्यारी में भी लगा सकते हैं।

6. बांस का पौधा
बहुत लोगों की समस्या रहती है कि इतनी मेहनत करने के बाद भी उन्हें व्यवसाय में लाभ नहीं हो रहा। इसके लिए बाज़ार में कांच के जार में बांस का पौधा मिल जाता है ये बांस की डंडिया लाल रिबन से बंधी होती हैं। इसे आप अपने वर्कप्लेस, दुकान या शोरूम जहाँ भी आपका वर्कप्लेस है वह ईशान कोण या उत्तरी दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपको ज़रूर लाभ होगा।

7. अशोक का पेड़
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है अशोक मतलब शोक नहीं। इसे घर में लगाने से दुःख शोक सब दूर हो जाते हैं और सुख – समृद्धि आती है। घर में अशोक का पेड़ होना बहुत शुभ माना जाता है। अशोक का वृक्ष बहुत बड़ा हो जाता है ऐसा माना जाता है की इसके विशाल आकार की तरह ही उस घर में रहने वाले लोगों की आयु और पैसा भी उसी की ही तरह बड़े होते हैं।
हिन्दू धर्म में इसके पत्तों का प्रयोग हर मांगलिक कार्य में किया जाता है। वो इसलिए क्यूंकि यह शुभ माना जाता है। रोज़ अशोक के पेड़ में पानी डालने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसे घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

8. खुशबूदार पौधे
घर के बाहर खुशबूदार पौधे लगाने चाहिए – जैसे चंपा, चमेली, रात की रानी, बेला आदि।

9. अनार का पेड़
अनार का पेड़ लगाने से भी गृह – दोष खत्म होता है। अगर आप कर्ज़ में डूबते जा रहें है तो यह भी गृह दोष का ही परिणाम है। अनार का पेड़ घर में लगाने से क़र्ज़ से मुक्ति मिलती है।

10. गुड़हल का पौधा
गुड़हल का पौधा मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में या घर के किसी सदस्य पर मंगल दोष है तो हर मंगलवार को गुड़हल का फूल डालकर हनुमान जी को जल अर्पित करें। गुड़हल के फूल को जल में डालकर प्रतिदिन अर्घ्य देने से हड्डियां मज़बूत होती हैं और आँखों की रौशनी बढ़ती है।

11. हारसिंगार का पौधा
हारसिंगार का पौधा चंद्र ग्रह का प्रतीक होता है और चन्द्रमा को शांति और शीतलता पहुंचाने वाला ग्रह माना जाता है। इसे घर के आँगन या पिछले हिस्से में लगाने से सुख – समृद्धि और खुशियां आती हैं।
हारसिंगार के फूलों को पूजा में चढ़ाया जाता है पर जो फूल स्वयं टूटकर निचे गिरें केवल उन्ही को पूजा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। यह पौधा इतना गुणकारी और बलशाली है कि अगर आपको कभी तनाव या चिंता महसूस हो रही हो तो इसके पास जाने और इसे छूने मात्र से ही तनाव गायब हो जाता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

12. नीम का वृक्ष
नीम का वृक्ष आपके घर से हर बुराई और नकारात्मकता को दूर रखता है। इसकी छाल से लेकर इसका फल, पत्तियां सब कड़वा होता है ऐसा माना जाता है कि इसके कड़वा होने की वजह से नेगेटिव एनर्जी इसके आस पास भी नहीं आ पाती और घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
यह पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और कई तरह से कल्याणकारी भी होता है। ज्योतिष शास्त्र में नीम को शनि और केतु से सम्बंधित माना गया है। जिस घर में शनि या केतु से जुड़ा कोई दोष हो वहां पर नीम अवश्य लगाना चाहिए। जिस व्यक्ति पर शनि दोष हो उसे नीम के पत्ते जल में डालकर स्नान करना चाहिए।

इन्हे भी पढ़े
शिलाजीत के फायदे एवं नुकसान। शिलाजीत हमारे लिए क्यों जरूरी है?
पिस्ता के फायदे एवं नुकसान- पिस्ता को डाइट में शामिल करने के फायदे
अश्वगंधा के फायदे एवं नुकसान- अश्वगंधा का कैसे सेवन करे
आकर्षण का सिद्धांत (Law of Attraction in Hindi) का पूरा सच, जाने पूरी जानकारी !
1 Comment